Donation Appeal Download Our App
Choose Mantra
Rigveda / 9 / 3 / 8

ए॒ष दिवं॒ व्यास॑रत्ति॒रो रजां॒स्यस्पृ॑तः । पव॑मानः स्वध्व॒रः ॥

Veda : Rigveda | Mandal : 9 | Sukta : 3 | Mantra No : 8

In Hindi:

ऋषि : शुनः शेपः | देवता : पवमानः सोमः | छन्द : निचृद्गायत्री | स्वर : षड्जः

विषय :

पदपाठ : ए॒षः । दिव॑म् । वि । आ । अ॒स॒र॒त् । ति॒रः । रजां॑सि । अस्पृ॑तः । पव॑मानः । सु॒ऽअ॒ध्व॒रः ॥ ९.३.८

पदार्थ : (एषः) वही परमात्मा (दिवम्) द्युलोक को (व्यासरत्) प्राप्त है (रजांसि) परमाणु में लोक-लोकान्तरों को (तिरः) आच्छादन करके (अस्पृतः) अविनाशी भाव से (पवमानः) पवित्र और (स्वध्वरः) अहिंसकरूप से विराजमान है ॥८॥

भावार्थ : वह नित्य-शुद्ध-बुद्ध-मुक्तस्वभाव परमात्मा सर्वत्र विराजमान है और उसी की सत्ता से सब लोक-लोकान्तर परिभ्रमण करते हैं ॥८॥